
फोटो: Republic World
जल्द रिलीज होगी सुनील ग्रोवर की मर्डर मिस्ट्री 'सनफ्लॉवर' वेब सीरीज़
अभिनेता सुनील ग्रोवर की मर्डर मिस्ट्री 'सनफ्लॉवर' वेब सीरीज जल्द रिलीज होने वाली है। इसमें सुनील ग्रोवर सनफ्लॉवर सोसाईटी का नेतृत्व करते नजर आएंगे। सुनील ग्रोवर का पहला पोस्टर रिलीज होने से काफी कुछ ज़ाहिर हो रहा है। सनफ्लॉवर’ मध्यवर्गीय हाउसिंग सोसाइटी पर आधारित है, जिसमें रोमांच, काॅमेडी के अलावा ड्रामा वाले किरदार भी होंगे। इसकी कहानी सोसाइटी के आसपास घूमती है। इसको रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित और राहुल सेनगुप्ता व विकास बहल ने निर्देशित किया है।