ज़मीन विवाद के कारण कुछ लोगों ने किया पुलिस टीम पर हमला, फायरिंग और पथराव से किया 6 पुलिस कर्मियों को घायल
सुहागनगरी फ़िरोज़ाबाद में अगस्त 27 को कुछ लोगों ने मिलकर पुलिस की टीम पर हमला बोल दिया। रमाकांत उपाध्याय और नरेश बघेल के बीच बिकरू कांड से जुड़ा ज़मीन का विवाद सुलझाने के लिए पुलिस की टीम वहाँ पहुंची थी। लेकिन, लोगों ने पुलिस की गाड़ी में तोड़ फोड़ कर दी। इसके साथ ही पुलिस पर फायरिंग और पथराव भी किया, जिसकी वजह से आठ लोग घायल हो गए, जिनमे से छह पुलिस कर्मी थे।