जनवरी एक से सिक्किम में बोतल बंद पानी पर लगेगा पूर्ण प्रतिबंध
सिक्किम में नए साल से बोतल बद पानी को प्रतिबंधित करने का फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री पीएस तमांग ने अक्टूबर दो को गांधी जयंती के मौके पर अपने संबोधन में इस बात की घोषणा की है। संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रतिबंध लगाने के बाद प्राकृतिक संसाधनों से पानी के इंतजाम किए जाने की बात कही है। प्लास्टिक बोतल में उपलब्ध पानी की तुलना में प्राकृतिक संसाधनों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले पानी को मुख्यमंत्री ने अधिक स्वास्थ्यवर्धक बताया है।