जून 20 को आयोजित होगा दुनिया का सबसे बड़ा वेबिनार 'बिजनेस योगा विद भगवद गीता'
मोटिवेशनल स्पीकर और एड-टेक स्टार्टअप 'बड़ा बिजनेस' के संस्थापक एवं सीईओ डॉ. विवेक बिंद्रा द्वारा दुनिया का सबसे बड़ा वेबिनार आयोजन किया जा रहा है। यह वेबिनार इस्कॉन के संस्थापक और ए. सी. भक्ति वेदांत स्वामी प्रभुपाद के 125वें जन्मोत्सव के अवसर पर किया जा रहा है। 'बिजनेस योगा विद भगवत गीता' नामक यह वेबिनार जून 20 को दोपहर 12 से 2 बजे तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें लगभग 10 लाख प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है। ऐसा होने पर यह आयोजन किसी वेबिनार में प्रतिभागियों की सबसे अधिक संख्या के लिए एक नया विश्व रिकॉर्ड भी बना लेगा। इस आयोजन का उद्देश्य दैनिक जीवन एवं व्यवसाय में आने वाली परेशानियों और चुनौतियों को गीता के श्लोकों के जरिए हल करने की शिक्षा देना है। इस वेबिनार में जुड़ने के लिए iiyc.co.in पर पंजीकरण किया जा रहा है। इसमें किसी भी आयु वर्ग के लोग जुड़ सकते हैं। वेबिनार को डॉ. विवेक बिंद्रा के YOUTUBE चैनल पर भी देखा जा सकता है।