जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप में फ्रांस ने भारत को 4-5 से हराया
जूनियर हॉकी विश्व कप में नवंबर 24 को भारत और फ्रांस के बीच खेले गए मैच में भारत को 4-5 से हार का सामने करना पड़ा है। मौजूदा चैंपियन भारत को फ्रांस के हाथों हार मिलने के बाद पूरा हॉकी जगत चौंक गया है। इस मैच में फ्रांस के कप्तान क्लेमेंट ने गोल दागकर भारत पर शुरू से ही दबाव बनाए रखा। भारत की ओर से उपकप्तान संजय ने लगातार तीन गोल और उत्तम ने एक गोल दागा।