झारखंड में बस हुई एक्सिडेंट का शिकार, छह लोगों की मौत
झारखंड के हजारीबाग के पास एक बस हादसे का शिकार हो गई। बस पुल से नीचे सेवाने नदी में गिर गई, जिसके बाद छह लोगों की मौत हो गई है। हादसे में 50 लोग घायल हुए है। हादसे के बाद प्रशासन ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है। वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी हादसे पर दुख जताया है। हादसे के घायलों का इलाज हजारीबाग में किया जा रहा है।