झारखंड में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत करदाता बने एमएस धोनी, 38 करोड़ रुपये का अग्रिम कर चुकाया
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 38 करोड़ रुपये का अग्रिम कर चुकाकर झारखंड में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत करदाता बन गए हैं। राष्ट्रीय टीम में अपनी शुरुआत के बाद से, धोनी हमेशा एक बड़ा ब्रांड रहे हैं। कुछ साल पहले राष्ट्रीय टीम से रिटायर होने के बावजूद उनकी ब्रांड वैल्यू अभी भी बरकरार है। 41 वर्षीय क्रिकेटर आज भी काफी कमाई करते हैं। धोनी कई कंपनियों के ब्रांड एंबेसडर हैं।