काबुल में भारतीय का अपहरण के बाद संबंधित पक्ष से संपर्क में है विदेश मंत्रालय
विदेश मंत्रालय ने सितंबर 14 को काबुुल में किडनैप हुए भारतीय मूल के नागरिक बंसरीलाल आरंदेह के विषय सितंबर 16 को एक महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि हम संबंधित पक्षों से संपर्क में हैं।स्थानीय प्रशासन इस विषय पर कार्रवाई कर रहा है। बंसरीलाल आरंदेह का परिवार हरियाणा के फरीदाबाद में रहता है। वो एक व्यवसयी हैं जो कि पिछले 20 वर्षोंं से काबुल में व्यापार कर रहे हैंं।