
फोटो: Pragati Vadi
कैबिनेट विस्तार से पहले केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत बने कर्नाटक के राज्यपाल
मोदी कैबिनेट का विस्तार होने से पहले ही केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे मंत्री और दलित नेता थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बना दिया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आठ राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त किए है। हरि बाबी कंभमपति को मिजोरम, मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्यप्रदेश, राजेंद्रन विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश, पीएस श्रीधरन पिल्लई को गोवा, सत्यदेव नारायण को त्रिपुरा और रमेश बैस को झारखंड का राज्यपाल बनाया गया है।