कैलिफोर्निया की खाड़ी में मिली नई समुद्री दुनिया
कैलिफोर्निया की खाड़ी में एक नई समुद्री दुनिया का पता चला है। दरअसल स्क्मिड ओशन इंस्टीट्यूट के रिसर्चर जहाज फाल्कोर ने जब एक रोबट समुद्र में उतारा तो उसमें लगे कैमरे में इस नई समुद्री दुनिया का पता चला। इसमें 6 नए जीवो की प्रजातियों का भी पता चला है। यहां पर उन्हें एक 80 फ़ीट ऊंची प्राकृतिक चिमनी भी दिखी। इसकी वजह से पानी 287 डिग्री सेल्सियस पर उबल रहा था।