कैप्टन अमरिंदर सिंह ने की अपनी नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नवंबर दो को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपनी नई पार्टी के नाम का ऐलान भी किया है। कैप्टन ने नई पार्टी का नाम पंजाब लोक कांग्रेस रखा है। उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस हाईकमान सोनिया गांधी को भेजा है। इसके साथ ही उन्होंने एक बार फिर कांग्रेस के पंजाब अध्यक्ष नवजोत सिद्धू पर हमला बोला। उन्होंने कहा-सिद्धू को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर पार्टी ने ठीक नहीं किया। पार्टी एक दिन इसके लिए पछताएगी।