कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव: पार्टी के शीर्ष पद के लिए चुनाव लड़ेंगे दिग्विजय सिंह
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने फैसला किया है कि वो पार्टी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। बता दें कि कॉंग्रेस पार्टी अध्यक्ष पद के लिए अक्टूबर 17 को चुनाव होना है। सिंह के करीबी सूत्रों ने सितंबर 28 को जानकारी देते हुए बताया, चुनाव लड़ने का फैसला उनका खुद का है, गांधी परिवार से किसी ने उन्हें चुनाव लड़ने के लिए नहीं कहा है। दिग्विजय सिंह सितंबर 30 तक पार्टी अध्यक्ष के लिए अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं।