कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग ने पारित किया राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग ने सर्वसम्मति से राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पारित किया। नई दिल्ली में आयोजित कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग, 'दृष्टि 2021' की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया। पार्टी के सोशल मीडिया विभाग ने कहा कि राहुल गांधी का नेतृत्व "पूरे भारत में पार्टी कैडर में एक नई ऊर्जा लाएगा।" यह प्रस्ताव सोशल मीडिया डिपार्टमेंट के अध्यक्ष रोहन गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में पेश किया गया।