कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह ने थामा भाजपा का दामन
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पूर्व कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के गढ़ रहे रायबरेली के सदर से विधायक अदिति सिंह ने नवंबर 24 को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ले ली है। अदिति कई दिनों से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से बगावत कर रही थी। वो कांग्रेस पार्टी के खिलाफ कई बार मुखर होकर बयान दे चुकी है।