कांग्रेस में नहीं है भाजपा से लड़ने का जोश: टीएमसी का कांग्रेस पर निशाना
टीएमसी ने अपने मुखपत्र 'जागो बांग्ला' के जरिए एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधा है। 'जागो बांग्ला' में 'कांग्रेस इन डीप फ्रीजर' के नाम से एक लेख छापा है, जिसमें कहा गया था कि कांग्रेस में अब भाजपा का मुकाबला करने का जोश नहीं रहा। इसके पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी 'अब कोई यूपीए नहीं है' वाले बयान से कांग्रेस पर निशाना साधा था। दोनों पार्टियां में विपक्ष का मुख्य चेहरा बनने की होड़ है।