
फोटो: Punjab Kesari
कांग्रेस ने नागालैंड विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 21 उम्मीदवारों की पहली सूची
कांग्रेस ने नागालैंड विधानसभा चुनाव के लिए आज 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद सूची जारी की गई। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, "कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने नागालैंड की विधानसभा के आगामी चुनावों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया है।" नागालैंड में विधानसभा चुनाव 27 फरवरी को होंगे और नतीजे 2 मार्च को घोषित होंगे। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 7 फरवरी है।