कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी हुई कोरोना वायरस संक्रमित
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी दूसरी बार कोविड 19 संक्रमित हो गई है। प्रियंका ने ट्वीट कर इसकी जानकारी साझा की है। उन्होंने लिखा, आज फिर से कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। घर में आइसोलेट रहूंगी और सभी दिशानिर्देशों का पालन कर रही हूं। इससे पहले जून के महीने में प्रियंका कोविड 19 संक्रमित पाई गई थी। बता दें कि इन दिनों देश में कोरोना संक्रमण फिर पैर पसार रहा है।