कार के ऊपर चढ़कर रणवीर सिंह ने जताया फैंस के प्रति अपना प्यार
बॉलीवुड के चुलबुले स्टार रणवीर सिंह का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफ़ी वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो में रणवीर सिंह कार के ऊपर खड़े होकर अपने फैंस से इशारों में बाते कर रहे हैं। दरअसल, जिस समय रणवीर सिंह अपनी शूटिंग खत्म करके लौट रहे थे तो उनके फैंस ने उनकी गाडी को घेर लिया, तब रणवीर सिंह अपने निराले अंदाज में कार के ऊपर चढ़ गए, और इशारों में बात करते हुए फैंस के प्रति अपना प्यार जताया और सुरक्षित रहने का भी मैसेज दिया।