केंद्र सरकार ने जारी की केंद्रीय कर्मचारियों के लिए छुट्टियों की लिस्ट
केंद्र सरकार की तरफ से केंद्रीय कर्मचारियों के लिए छुट्टी की लिस्ट जारी कर दी गई है। साल 2022 में केंद्रीय कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस, गांधी जयंती, क्रिसमस डे समेत कुल 14 छुट्टियां मिलेंगी। इसके अलावा 12 रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे भी मिलेंगे। इनमें से कर्मचारी अधिकतम 3 छुट्टियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे में नए साल में सरकारी छुट्टियों के साथ ही रविवार की छुट्टी को मिलाकर लॉन्ग वीकेंड प्लान करने का मौका भी बन रहा है।