केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर लखनऊ में विपक्ष पर जमकर बरसे
केंद्रीय सूचना प्रसारण और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर जनवरी 7 को लखनऊ पहुंचे। उन्होंने वहां एक कार्यक्रम को संबोधित कर सपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो आतंक का वातावरण पैदा करते थे आज वह नजर नहीं आते हैं। कल जो लोग तोड़फोड़ करते फिरते थे, आज उनकी संपत्ति पर ही बुलडोजर चल रहा है। पहले जो लोग आतंक फैलाते थे अब गायब हैं। इसके साथ उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी पहले से ज़्यादा सीटे लाएगी।