केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भाजपा उमीदवार के समर्थन में किया प्रचार
केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी सितंबर 22 को पश्चिम बंगाल में थे। इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल उपचुनाव में भाजपा उमीदवार प्रियंका टिबरेवाल के समर्थन में प्रचार भी किया। भवानीपुर में बड़ा सिख समुदाय होने के कारण केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का प्रचार भाजपा के लिए काफी अहम माना जा रहा है। सितंबर 30 को भवानीपुर उपचुनाव में भाजपा की प्रियंका टिबरेवाल और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आमने-सामने होंगी।