किरन रिजिजू ने किया फुटबॉल खिलाड़ी संगीता सोरेन को आर्थिक मदद देने का एलान
खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने महिला फुटबॉल खिलाड़ी संगीता सोरेन को आर्थिक मदद पहुँचाने का एलान किया है। भारतीय टीम को इंटरनेशनल लेवल पर रिप्रजेंट करने वाली संगीता सोरेन गुजारा करने के लिए ईट-भट्ठे का काम करने को मजबूर हैं। खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीटर पर उनको मदद पहुंचाने की जानकारी साझा की "मुझे फुटबॉलर संगीता सोरेन के बारे में बताया गया है, जल्द ही उनको वित्तीय मदद दी जाएगी "।