
फ़ोटो: Getty Images
किसान आंदोलन को मजबूत करने का योगेंद्र यादव ने किया आह्वान
राजस्थान के सीकर में आयोजित किसान महापंचायत में स्वराज इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने किसानों को संबोधित किया। संयुक्त किसान मोर्चा की इस बैठक में किसान आंदोलन को और मजबूत करने का आह्वान करते हुए यादव ने कहा कि ये कानून आने वाली पीढ़ी के लिए दरवाजे बंद कर देंगे और मंडी व्यवस्था बंद होने से देश का किसान बर्बाद हो जाएगा। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मंडी अगर बंद होती है तो किसानों के उत्पाद की सरकारी खरीद भी बंद होगी।