किसान आंदोलन में पाकिस्तान की ISI करा सकती है दंगे
विवादित कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन में आज पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI दखल दे सकती है, जिस कारण हिंसा भड़कने की आशंका के चलते दिल्ली पुलिस और सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स को अलर्ट जारी कर दिया गया है। जून 26 को दिल्ली मेट्रो के तीन स्टेशन विश्वविद्यालय, सिविल लाइंस और विधानसभा को भी बंद किया गया है। बता दें, किसान आंदोलन के सात महीने पूरे हो चुके हैं।