
फ़ोटो: Getty images
किसान आंदोलन: फरवरी 23 को पगड़ी संभाल दिवस व फरवरी 28 को दमन विरोध दिवस मनाएंगे किसान
किसान आंदोलन को नया मोड़ देते हुए किसान संगठनों ने फैसला किया है कि वे फरवरी 23 के दिन पगड़ी संभाल दिवस व फरवरी 28 को दमन विरोधी दिवस मनाएंगे। जानकारी यह है कि अजीत सिंह और स्वामी सहजानंद सरस्वती की याद में पगड़ी संभाल दिवस मनाया जाएगा। वहीं, दमन विरोधी दिवस के दिन कृषि कानूनों के विरोध में सभी तहसील और जिला मुख्यालयों पर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। साथ ही आंदोलन के आगे की रणनीति फरवरी 28 की बैठक के बाद ली जाएगी।