किसानों को मार्गदर्शन, प्रशिक्षित करने के लिए दी गई सरकारी नीतियों की जानकारी
उत्तराखंड में किसानों के उत्थान को लेकर हिमालयन हाईटेक नर्सरी द्वारा दिसंबर 29 को एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसका मकसद किसानों को मार्गदर्शन और प्रशिक्षित करना था। इस बैठक का संचालन मतस्य निरीक्षण विभाग की डॉ. रश्मि रावत ने किया, जिसमें उन्होंने किसानों को मछली पालन के संबंध में जानकारी मुहैया कराई। बैठक में डॉ. रश्मि रावत ने किसानों को मतस्य विभाग द्वारा सरकार को दिए जाने वाली कई नीतियों और सब्सिडी के बारे में जानकारी दी। बैठक में डीआईबीईआर के संस्थापक डॉ. एमसी जोशी ने इस मैके पर टिकाऊ, जैविक और प्राकृतिक खेती के संबंध में किसानों को संबोधित किया। "जग गोविंद फाउंडेशन" के संस्थापक उदित जोशी ने एकीकृत कृषि प्रणाली मॉडल से किसानों को संबोधित किया। किसानों को इसके जमीनी क्रियान्वयन के लिए प्रोत्साहित किया गया। बैठक के अंत में किसान गिरीश खरोला ने किसानों को औषधीय और सुगंधित पौधों की खेती के विषय में बताया।