कल से शुरू होंगे CUET UG 2022 के लिए पंजीकरण
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट, CUET 2022 पंजीकरण कल, अप्रैल 2 से शुरू होंगे। एनटीए द्वारा मार्च 27, 2022 को जारी अधिसूचना के अनुसार, सीयूईटी यूजी 2022 पंजीकरण के लिए वेबसाइट अप्रैल 2, 2022 से सक्रिय कर दी जाएगी। उम्मीदवार CUET UG 2022 के लिए आधिकारिक CUET पंजीकरण वेबसाइट - cuet.samarth.ac.in पर पंजीकरण कर सकते हैं। छात्रों के पास CUET 2022 के लिए आवेदन पत्र भरने के लिए 30 अप्रैल, 2022 तक का समय होगा।