
फोटो: Scientific American
क्लाइमेट चेंज के कारण अंटार्टिका में बर्फ़ के पिघलने की गति असामान्य
क्लाइमेट चेंज और ग्लोबल वार्मिंग के कारण अंटार्कटिका के पर्यावरण का संतुलन बिगड़ता जा रहा है, और यहाँ की बर्फ बहुत तेज़ी से पिघलती जा रही है। वैज्ञानिकों के अनुसार जिस गति से यह बर्फ पिघल रही थी वह सामान्य थी, परंतु अब नासा सैटेलाइट सिस्टम के पिछले 20 वर्षों के आंकड़ों के मुताबिक़ ऐसा नहीं है। एनवयार्नमेंटल और जियोडेटिक इंजीनियरिंग के एसिस्टेंट प्रोफेसर ली वेंग ने कहा है कि ''बर्फ की चादरें नियमित दर से नहीं बदल रही हैं, यह बदलाव बहुत जटिल और बहुत गतिक है।''