
फोटो: OneIndia
कोलकाता के एक अस्पताल में हुआ गायक अरिजीत सिंह की माँ का निधन
कोलकाता के एक अस्पताल में गायक अरिजीत सिंह की मां का निधन हो गया है। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ बीते कुछ दिनों से उनकी हालत क्रिटिकल होगयी थी। हालत गंभीर होने के बाद उन्हें ECMO पर रखा गया था। अरिजीत अपनी मां के काफी करीब थे। अरिजीत सिंह बॉलिवुड के एक जाने-माने गायक है, इन्हें रोमांटिक गानों के लिए जाना जाता है।