कोरोना के बाद लोगों का बदला है मिजाज, आप वही कंटेंट आज नहीं दे सकते: मुकेश भट्ट
मुकेश भट्ट ने एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे कोरोना महामारी ने सिनेमा का पूरा खेल पलट दिया। महामारी के कारण OTT आगे आ गया है। दर्शक भी अच्छे कॉन्टेंट के बारे में जानती है। आप अब उन्हें वही कॉन्टेंट नहीं दे सकते, जो महामारी से पहले देते आए हैं। अब कोई फिल्म नहीं बना रहा है, सभी व्यापार कर रहे हैं। इतने में बना लो, इतने में बेचो और इतना पैसा अंदर करो। हम ऐसा कभी नहीं करते थे, हमें जो कहानी पसंद आती थी वही बनाते थे।