
फोटो: Navbharat Times
कोरोना मामलों में गिरावट के मद्देनज़र BMC बंद करेगी सभी जंबो कोविड सेंटर्स
कोरोना मामलों में लगातार होती गिरावट को देखते हुए बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने अपने सभी COVID-19 जंबो केंद्रों को बंद करने का निर्णय लिया है। मुंबई में जुलाई 28 (गुरुवार) को कोरोना वायरस के 281 नए मामलों की पुष्टि हुई। इसके अलावा इस दौरान संक्रमण के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। जुलाई 27 को यहाँ कोरोना के 283 मामले दर्ज किये गए थे। मुंबई में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 1,806 हो गई है।