कोरोना महामारी के कारण टूरिज़्म डिपार्टमेंट को हो सकता है एक लाख करोड़ डॉलर का नुकसान
कोरोना महामारी के कारण अगर कोई उद्योग सबसे ज़्यादा प्रभावित हुआ है तो वह पर्यटन उद्योग है। यूनाइटेड नेशंस की एक नई रिपोर्ट के मुताबिक पर्यटन उद्योग को 2020 में ही करीबन 1 लाख करोड़ डॉलर (अमूमन 75 लाख करोड़ रूपए) का नुकसान झेलना पड़ सकता है। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है की कोरोना के चलते पर्यटन से जुड़े करीब 12 करोड़ रोजगार पर भी खतरा है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो पर्यटन उद्योग 20 साल पीछे चला जायेगा।