कोरोना संकट में दुनिया भर के देश कर रहे हैं भारत की मदद
कोरोना से उबरने के लिए भारत का कई देशों ने साथ दिया है। भारत के विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला के अनुसार 40 से अधिक देश भारत को सहायता देने के लिए कदम बढ़ा चुके हैं। अमेरिका, ब्रिटेन जैसे विकसित देश ही नहीं बल्कि मॉरीशस, बांग्लादेश और भूटान जैसे पड़ोसी भी भारत को हर तरह से मदद पहुंचा रहे हैं। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड और भौगोलिक रूप से दूर गुयाना जैसे देशों ने भी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है।