कोरोना वायरस के 11,499 नए मामले हुए दर्ज, 255 की हुई मौत
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के फरवरी 26 को 11,499 नए मामले दर्ज हुए है। बीते 24 घंटे में संक्रमण से 255 लोगों की मौत हुई है। देश में एक्टिव मामले अब 1,21,881 हो गए है। इस दौरान संक्रमण को कुल 23,598 लोगों ने मात दी है। देश में रिकवरी रेट 98.52% पर है। देश में डेली पॉजिटिविटी दर 1.01% और वीकली पॉजिटिविटी दर 1.36% है। अबतक 177.13 करोड़ वैक्सीनेशन डोज भी लगाई जा चुकी है।