कोविड 19 वैक्सीन के साइडइफैक्ट से 167 लोगों की हुई मौत: सरकार
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती पवार ने फरवरी 11 को संसद में जानकारी दी कि, कोविड 19 वैक्सीन की दोनों खुराक लेने के बाद 167 लोगों की मौत हुई है। केरल में ऐसी 43 लोगों की मौत हुई जो सबसे अधिक है। महाराष्ट्र में 15, पश्चिम बंगाल में 14, मध्यप्रदेश और ओडिशा में 12-12 मौतें दर्ज की गई है। ये जानकारी उस समय सामने आई है जब देशभर में वैक्सीनेशन अभियान जोरशोर से जारी है।