कोविड के चलते मक्का में हज यात्रियों के लिए किए गए खास इंतजाम
कोरोना वायरस के बीच जुलाई 18 से हज के अरकान शुरू हो गए हैं। इस साल भी सिर्फ सऊदी अरब के नागरिकों के लिए ही हज की अनुमति दी गई है। कोविड-19 के चलते इस बार हज के लिए अलग इंतजाम किए गए हैं। काबा के आसपास सैनिटाइजेशन के लिए रोबोट तैनात किए गए हैं। इसके अलावा स्मार्ट ब्रेसलेट के जरिए हज यात्री के ऑक्सीजन स्तर और टीकाकरण संबंधी जानकारी का पता लगाया जाता है।