क्रीज पर बिताया 72 घंटे से अधिक समय, मुंबई के क्रिकेटर ने बनाया नया रिकॉर्ड
मुंबई के 19 वर्षीय क्रिकेटर सिद्धार्थ मोहिते ने क्रीज पर 72 घंटे पांच मिनट का समय बिताकर सबसे लंबे समय तक बल्लेबाजी करने का रिकॉर्ड बनाया है। इस उपलब्धि को मान्यता मिलने के लिए वो गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स के जवाब का इंतजार कर रहे है। नियमों के अनुसार बल्लेबाज हर घंटे में पांच मिनट का ब्रेक ले सकता है। इससे पूर्व मुंबई के ही विराग माने ने 2015 में 50 घंटे बल्लेबाजी करने का रिकॉर्ड बनाया था।