कर्नाटक: कोरोना इंफेक्शन की चपेट में आये कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा और उनकी बेटी के बाद कर्नाटक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार कोरोना संक्रमित हो गए है। उनके द्वारा कराई गयी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने अपने ट्वीट द्वारा खुद ये जानकारी दी है, हालांकि उन्हें कर्नाटक राजधानी के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।