कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त हुए बीएन चंद्रप्पा
कर्नाटक विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले कांग्रेस ने आज बी एन चंद्रप्पा को अपनी राज्य इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया। पार्टी के एक बयान में कहा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चंद्रप्पा को कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। कर्नाटक इकाई का नेतृत्व डी के शिवकुमार कर रहे हैं। चंद्रप्पा की नियुक्ति कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष आर ध्रुवनारायण के पिछले महीने निधन के बाद हुई है।