कृषि कानूनों पर नरेंद्र सिंह तोमर ने दिया विवादित बयान
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने वापस हुए कृषि कानूनों पर महाराष्ट्र में दिसंबर 24 को एक विवादित बयान दिया। उन्होंने कृषि कानूनों की वापसी पर बात करते हुए कहा कि हम पीछे जरूर हटे हैं, लेकिन फिर आगे बढ़ेंगे। नरेंद्र सिंह तोमर के इस बयान के बाद एक बार फिर कृषि कानूनों की वापसी की अटकलें लगाई जा रही हैं। इससे पहले किसान आंदोलन के भारी दबाव के कारण सरकार को तीनों कृषि कानून वापस लेने पड़े थे।