
फोटो: The Quint
कथक डांस गुरु पंडित बिरजू महाराज का 83 साल की उम्र में निधन
कथक डांस के महारथी पंडित बिरजू महाराज का 83 साल की उम्र में हार्ट अटैक आने से जनवरी 16 की रात दिल्ली में निधन हो गया है। बिरजू महाराज नर्तक, गायक और कोरियोग्राफर थे। बिरजू महाराज को साल 1983 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। इसके साथ ही वो उमराव जान, डेढ़ इश्कियां, बाजीराव मस्तानी जैसी फिल्मों में डांस कोरियोग्राफ कर चुके हैं। बॉलीवुड कलाकार भी उनके निधन पर दुख व्यक्त कर रहे है।