कुमार विश्वास के बाद अब अलका लांबा के घर पहुंची पंजाब पुलिस
कवि कुमार विश्वास के बाद अब पंजाब पुलिस आम आदमी पार्टी की पूर्व विधायक अलका लांबा के घर पहुंची है। इस बात की जानकारी अलका ने ही ट्वीट कर दी। उन्होंने लिखा की पंजाब पुलिस मेरे घर पहुंच चुकी है। वहीं कुमार विश्वास के ट्वीट को लेकर भी उन्होंने लिखा,"अब समझ आ रहा होगा कि आप को पुलिस क्यों चाहिए थी। भाजपा की तरह मात्र अपने विरोधियों को डराने और उनकी आवाज दबाने के लिए।थोड़ी तो शर्म करो केजरीवाल जी।"