
फोटोः Patrika
कुमाऊं मंडल में हर वर्ष बढ़ रहे हैं महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामले: उत्तराखंड
उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में हर वर्ष लगातार महिलाओं और बच्चों के साथ छेड़छाड़, दुष्कर्म जैसे अपराध बढ़ते जा रहे हैं। वर्ष 2020 में नाबालिगों से छेड़छाड़, दुष्कर्म सहित अन्य घटनाओं के कुल 173 मामले आए थे। जबकि 2021 में जनवरी से अगस्त महीने में यह आकड़े बढ़कर 197 हो गए। इस मामले में यूएस नगर, नैनीताल, अल्मोड़ा समेत पिथौरागढ़ भी शामिल है। इन घटनाओं के कारण पुलिस को सख्त कदम उठाने चाहिए।