'क्वांटम सूचना विज्ञान' पर काम के लिए 3 वैज्ञानिकों को दिया जाएगा भौतिकी का नोबेल पुरस्कार
इस वर्ष का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार एलेन एस्पेक्ट, जॉन एफ क्लॉजर और एंटोन ज़िलिंगर को क्वांटम सूचना विज्ञान पर उनके काम के लिए दिया गया है। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज के महासचिव हैंस एलेग्रेन ने मंगलवार को स्टॉकहोम में करोलिंस्का इंस्टीट्यूट में विजेता की घोषणा की। नोबेल पुरस्कार की घोषणाओं की शुरुआत अक्टूबर तीन को शुरू हुई, जब चिकित्सा के क्षेत्र के लिए स्वीडन के वैज्ञानिक स्वंते पाबो को नोबेल प्राइज दिया गया।