
फोटो: Patrika
खादी से बनेंगे आत्मनिर्भर: योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अक्टूबर 18 से खादी महोत्सव और सिल्क एक्सपो 2021 का आयोजन किया जा रहा है। इस एक्सपो का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। उन्होंने कहा कि खादी का इस्तेमाल बहुत लाभकारी है। खादी ऐसा उत्पाद है जो हमें आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित करेगी। पीएम मोदी ने देश को आत्मनिर्भर होने का मंत्र दिया है। हमें समझना जरुरी है कि आने वाला समय खादी का है।