खाद्य तेलों की मांग में एक महीने में हुई 30% की रिकॉर्ड बढ़ोतरी
खाद्य तेलों की मांग में जुलाई के महीने में 30% की रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज हुई है। त्योहारों के कारण खाद्य तेलों की मांग में इजाफा हुआ है। अखिल भारतीय खाद्य तेल व्यापारी महासंघ के अनुसार जुलाई 2022 में 12.05 लाख टन और जून 2022 में 9.41 लाख टन खाद्य तेलों का आयात हुआ है। खाद्य तेलों की मांग महीने भर में 30 प्रतिशत बढ़ गई है। इस दौरान खाद्य तेलों के दाम में गिरावट भी आई है।