
फोटो: The Financial Express
खेल कल्याण मंत्री सिंधिया ने कहा स्कूल पाठ्यक्रम में हॉकी खेल होगा अब अनिवार्य
मध्यप्रदेश की खेल और युवा मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने टी.टी. नगर स्टेडियम में, खेलो इंडिया की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कुछ बातें कहीं। संध्या ने कहा कि, ''स्कूल पाठ्यक्रम के एक भाग में हॉकी खेल को अनिवार्य रूप से जोड़ा जाएगा। इससे हम ना सिर्फ हॉकी को बढ़ावा देंगे बल्कि प्रदेश के कई स्कूल-कॉलेजों के बेकार पड़े परिसरों की अधोसंरचना विकास कर 'खेलो इंडिया' के तहत इसका बेहतरीन उपयोग कर सकते हैं।''