
फोटो: Divya Himachal
खेल मंत्रालय ने बढाए विदेशी कोचों और अन्य सहयोगी स्टाफ के अनुबंध
सितम्बर 5 को खेल मंत्रालय ने कहा है कि, ''2024 ओलंपिक, 2022 राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेलों को ध्यान में रखते हुए नौ विदेशी कोचों और सहयोगी स्टाफ के अनुबंध बढ़ाए गए हैं, जिसमें एथलेटिक्स के हाई परफोर्मेंस निदेशक भी शामिल किये हैं।'' मंत्रालय ने जुलाई में फैसला किया था कि, ओलिंपिक चक्र के साथ भारतीय और विदेशी कोचों का कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाया जाएगा। खेल मंत्री रीजिजू ने कहा कि, ''कोचों के अनुबंध को बढ़ाने का फैसला हमारे एथलीटों को फायदा पहुंचाएगा।''