
फोटो: Business Today
खेल रत्न अवॉर्ड के लिए दुती चंद को ओडिशा सरकार ने किया नामित
महिला फर्राटा धाविका दुती चंद को ओडिशा सरकार द्वारा खेल के सर्वोच्च पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड के लिए नामित किया गया है। दुती के अलावा ओडिशा सरकार ने पाँच अन्य खिलाड़ियों के नाम भी खेल मंत्रालय को भेजे हैं। दुती चंद ने खेल रत्न अवॉर्ड के लिए नामित किए जाने पर ट्वीट कर खुशी जताते हुए ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को धन्यवाद भी कहा।