
फोटो: India News Republic
खुशखबरी! रेल कर्मचारियों को मिलेगा 78 दिनों का बोनस
नवरात्र, दशहरा और दीपावली जैसे त्योहारों के पहले केंद्र सरकार ने रेल कर्मचारियों को बोनस के रूप में खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट ने रेल कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के बोनस का ऐलान किया है। इससे करीब 11.56 लाख रेल कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। रेलवे के कर्मचारियों को हर साल केंद्र सरकार द्वारा 75 से 78 दिनों का बोनस दिया जाता है।